Bussinesspoliticalखेलचाम्पाछत्तीसगढ़जांजगीरजांजगीर चांपा,देशभक्तिनगरपालिकाबिलासपुरभक्तिभाजपा,bjp,Janjgir champaमानवतारायपुरशिक्षासक्ती

श्रीनगर के लाल चौक में चांपा की पार्षद विनीता मोदी ने फहराया तिरंगा

श्रीनगर के लाल चौक में चांपा की पार्षद विनीता मोदी ने फहराया तिरंगा

चांपा। नगर पालिका परिषद चांपा के वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद श्रीमती विनीता किशोर मोदी ने देशभक्ति का जज्बा दिखाते हुए श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक में तिरंगा झंडा फहराया। इस दौरान उन्होंने पूरे उत्साह के साथ “भारत माता की जय” के जयकारे भी लगाए।

लाल चौक में तिरंगा फहराते हुए पार्षद श्रीमती विनीता मोदी ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। इस दौरान उनके साथ मौजूद लोगों में भी देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।

श्रीनगर के लाल चौक जैसे ऐतिहासिक स्थल पर तिरंगा फहराने का यह क्षण उनके लिए गौरव और भावुकता से भरा रहा। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश के गौरव, सम्मान और एकता का प्रतीक है और इसे देखकर हर भारतीय के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत होती है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button