चांपा में अधिक मास के पावन अवसर पर गूंजेगी श्रीमद भागवत कथा, 7 दिनों तक भक्तिमय रहेगा माहौल

चांपा में अधिक मास के पावन अवसर पर गूंजेगी श्रीमद भागवत कथा, 7 दिनों तक भक्तिमय रहेगा माहौल

चांपा। धार्मिक आस्था और भक्ति का केंद्र बनने जा रहा चांपा नगर एक बार फिर आध्यात्मिक रंग में रंगने वाला है। अधिक मास के शुभ अवसर पर श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन 10 जून से 16 जून 2026 तक किया जा रहा है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं और नगरवासियों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

यह सात दिवसीय कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक राम बड़ा, चांपा मुकुंद मल्टीप्लेक्स के पास आयोजित होगी। कार्यक्रम का आयोजन श्याम परिवार द्वारा किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

इस कथा में वृंदावन धाम से पधार रहे सुप्रसिद्ध कथा वाचक श्री हित ललितवल्लभ नागरच अपने मधुर वचनों से श्रद्धालुओं को श्रीमद भागवत महापुराण की कथा का श्रवण कराएंगे। कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं, भक्तों के प्रति प्रेम, धर्म, भक्ति और मानव जीवन के महत्वपूर्ण संदेशों का वर्णन किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार कथा स्थल को आकर्षक धार्मिक सजावट से सजाया जाएगा। कथा के दौरान प्रतिदिन भजन-कीर्तन, आरती एवं प्रसाद वितरण भी किया जाएगा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहेगा। कथा आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं।

अधिक मास को सनातन धर्म में अत्यंत पुण्यदायी और शुभ माना गया है। इस माह में भगवान विष्णु एवं श्रीकृष्ण की आराधना, कथा श्रवण और दान-पुण्य का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि अधिक मास में किए गए धार्मिक कार्यों का फल कई गुना अधिक प्राप्त होता है।

श्याम परिवार ने नगर एवं आसपास के सभी श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होकर धर्म लाभ लेने और अपने जीवन को आध्यात्मिक ऊर्जा से भरने की अपील की है।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button