crimeचाम्पाछत्तीसगढ़जांजगीरपुलिस

अवैध शराब परिवहन कर बिक्री करने वाला आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

जांजगीर चांपा पुलिस

अवैध शराब परिवहन कर बिक्री करने वाला आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

आरोपी के कब्जे से 50 पाव देशी शराब कीमती 4000/- एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल कीमती 50000/- कुल 54000 किया गया जप्त

क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी

गिरफ्तार आरोपी कमलेश कश्यप पिता पदुम कश्यप उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम मुनुन्द जांजगीर

प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती  निवेदिता पॉल (रापुसे) ने पूर्व में थाना प्रभारीयों की मीटिंग लेकर अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप, CSP कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे  के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता  के नेतृत्व में थाना कोतवाली से एक टीम कार्रवाई हेतु रवाना किया गया था। इसी क्रम में पुलिस टीम ने मुखबीर सूचना पर   बनारी रोड से अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु परिवहन करते आरोपी को पकड़ा गया जिसके कब्जे से 50 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब कीमती 4000/₹ एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल प्लेटीना CG11BE5229 जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट की कारवाई किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर आरक्षक शंकर राजपूत, नीतीश विश्वकर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button