“नगर में चल रहा ठगी का महातांडव”
अधिक आय के लालच में एक बार फिर लोग हुए ठगी का शिकार

नगर में चल रहा ठगी का महातांडव
अधिक आय के लालच में एक बार फिर लोग हुए ठगी का शिकार
चांपा। नगर में ठगी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रो इंडिया मल्टी प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड एवं जी.टी.जी. मल्टी प्रोडक्ट सर्विस के नाम पर लोगों से करोड़ों की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में करीब एक दर्जन पीड़ितों ने थाना चांपा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि उक्त कंपनियों के एजेंटों द्वारा अधिक लाभांश का लालच देकर लोगों की खून-पसीने की कमाई निवेश के नाम पर हड़प ली गई। शिकायत पत्र में पीड़ितों ने 6 लोगों के नाम स्पष्ट रूप से उल्लेखित किए हैं।
प्रारंभिक अनुमान के अनुसार ठगी की कुल राशि 30 से 50 करोड़ रुपये तक हो सकती है, हालांकि अभी तक थाना पहुंचे पीड़ितों द्वारा लगभग 2 करोड़ रुपये की राशि से संबंधित शिकायत आवेदन दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने आवेदन प्राप्त कर अग्रिम जांच प्रारंभ कर दी है।
पीड़ितों ने बताया कि चांपा के 2 से 3 व्यक्ति स्वयं को कंपनी का एजेंट बताकर नगर के प्रमुख स्थल बैरियल चौक में कार्यालय संचालित कर रहे थे। वर्तमान में वह कार्यालय बंद पाया गया है। शिकायतकर्ताओं का यह भी कहना है कि कंपनी का मालिक स्वयं हर माह करीब 15 दिन चांपा में रहकर लोगों से संपर्क करता था और निवेश के लिए प्रेरित करता था।
फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच पूर्ण होने एवं पुलिस की आधिकारिक जानकारी प्राप्त होने के बाद आगे की जानकारी साझा की जाएगी।
अगली कड़ी में ठगी के शिकार लोगों के नामों का भी खुलासा किया जाएगा।
👉 देखते रहिए हमारे साथ —
नगर में चल रहे ठगी के तांडव से जुड़ी हर खबर।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button