शिवरीनारायण मंडल के ग्राम पंचायत कटौद में सुशासन दिवस का आयोजन

शिवरीनारायण मंडल के ग्राम पंचायत कटौद में सुशासन दिवस का आयोजन

छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत कटौद में सुशासन दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संदीप यादव, प्रदीप कश्यप, डॉ. रामनारायण सेन, भरत कश्यप, मार्कंडेय कश्यप, रामेश्वर यादव, युवराज साहू, उमेश कर्ष, दिनेश साहू, जनिराम साहू, जग्गी केवट, ईश्वर चंद कौशिक, रोहित कश्यप एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनके योगदान को याद करते हुए “अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहे” और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारे लगाए गए।

कार्यक्रम के दौरान सुशासन की महत्ता पर चर्चा की गई और अटल जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी अमर रहें!

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button