धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चांपा। सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले दो युवकों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ते हुए उनके कब्जे से 2 नग धारदार हथियार भी जब्त किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक सोनवान (20 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 25 भाठापारा जांजगीर एवं गौरव किरण (19 वर्ष), निवासी ग्राम घनवा जांजगीर शामिल हैं।

पेट्रोलिंग के दौरान मिली सूचना
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल के निर्देश पर जिले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और CSP योगिता बाली खापर्डे के निर्देशन में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम पेट्रोलिंग पर थी।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि केरा रोड स्थित देशी शराब भट्टी के पास कुछ युवक धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से घेराबंदी कर पकड़ लिया।

आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से धारदार हथियार जब्त कर दोनों के खिलाफ पृथक-पृथक आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इनका रहा विशेष योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद्र राठौर, आरक्षक नितेश विश्वकर्मा, शंकर राजपूत, दिलीप सिंह एवं लीला साहू का विशेष योगदान रहा।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button