आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य प्राप्त करने छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध –आलोक सिंह ठाकुर

img 20251015 wa0622190420115947213709 Console Corptech
img 20251015 wa06211193188183398656439 Console Corptech
img 20251015 wa06206008390053233549040 Console Corptech
img 20251015 wa06181703491382491438345 Console Corptech
img 20251015 wa06191847086366588108596 Console Corptech

स्वदेशी अपनाने लिए सभी को किया प्रेरित
     आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को किया संबोधित

जांजगीर चाम्पा – कार्यक्रम अभियान की शुरुआत भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय डा श्यामप्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर व माल्यार्पण कर शुरुआत की उसके पश्चात कार्यकर्ताओ द्वारा अपने अतिथिगणो का स्वागत सत्कार किया गया स्वागत भाषण देते हुए जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने कहा कि पुरे जिले के अलग अलग तीनो विधानसभा मे आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित हो रहा है हमारे कार्यकर्ता सभी मंडलो मे प्रभारी बनकर जा रहे है और इस सम्बन्ध मे उनसे बातचीत कर आम जन को इस अभियान से जुड़ने की अपील कर रहे है
किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम मे जांजगीर चाम्पा विधानसभा स्तरीय सम्मेलन मे उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए छत्तीसगढ़ के लोग प्रतिबद्ध है हमारे मजदूर पहले स्वदेशी सामग्री बनाकर पुरे विश्व मे निर्यात करते थे लेकिन मुगल  अंग्रेजी शासन और कांग्रेस की गलत नीतीयो के कारण हम पिछड़ेपन का शिकार हो गए नरेंद्र मोदी जी लगातार हम देशवासियो से वोकल फार लोकल की बात कर रहे है
उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत मिशन के माध्यम से विश्व में एक महत्वपूर्ण विनिर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है। अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पाद अपनाकर और भारतीय उद्यमियों और कारीगरों का समर्थन कर हम एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दे सकते हैं।
आगे श्री ठाकुर ने कहा कि ऐतिहासिक रूप से भारत में व्यापार व्यवसाय समृद्ध रहा है। अनुशासित जीवन पद्धति जियो और जीने दो के विचार का अनुसरण करने के परिणाम स्वरूप भारतीय समाज सदैव पुष्पित पल्लवति होता रहा है। समाज में विद्यमान धर्मादा की परम्परा से शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी जनकल्याण गतिविधियों का संचालन होता था। पिछली सरकारों की लाइसेंस, कोटा, परमिट जैसी नीतियों से देश की मुद्रा का अवमूल्यन हुआ और समाज द्वारा संचालित व्यवस्थाओं में भी शासकीय हस्तक्षेप के दुष्परिणाम सामने आने लगे उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपई ने अपने अतीत को गौरव के साथ देखने की दृष्टि दी और संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी में भाषण देकर भारतीय बौद्धिक सामर्थ्य को विश्व में स्थापित किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और पहल से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख और आर्थिक सामर्थय स्थापित हुई है। प्रधानमंत्री श्री मोदी किसानों के हितैषी होने के साथ ही मजदूरों, व्यापारियों सहित सभी वर्गों के हित चिंतक हैं। उनके मार्गदर्शन में व्यापार-व्यवसाय और कर व्यवस्था में लागू सरल और पारदर्शी नीतियों ने आम आदमी के जीवन को सुगम बनाया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर छग का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। प्रदेश में उद्योग तथा निवेश गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए जारी गतिविधियों से स्वदेशी को बल मिलेगा आगामी दिनों में आ रहे त्यौहारों में स्वदेशी सामग्री का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए उपस्थित कार्यकर्ताओ को प्रेरित किया।
हमें हर घर स्वदेशी का मंत्र अपनाकर भारत को सशक्त राष्ट्र बनाने में योगदान देना होगानारायण चंदेल
श्री चंदेल ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भरता अब भारत के राष्ट्रीय चरित्र का हिस्सा बन चुकी है। आज पूरी दुनिया भारत को नए नजरिए से देख रही है। यह हमारे आत्मविश्वास, स्वदेशी भावना और संगठन शक्ति का परिणाम है प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया आत्मनिर्भर भारत का संकल्प भारत के पुनर्जागरण का मार्ग है। जब हम अपने स्थानीय उद्योगों, कारीगरों और संसाधनों को प्राथमिकता देंगे, तभी भारत सच्चे अर्थों में आत्मनिर्भर बनेगा। हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी केवल नारा नहीं, बल्कि भारत के उत्थान की दिशा में एक विराट आंदोलन है भाजपा का उद्देश्य केवल राजनीति नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। हमारे छग की धरती में अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें स्वदेशी दृष्टिकोण से सशक्त कर प्रदेश को आत्मनिर्भर भारत का मजबूत स्तंभ बनाया जा सकता है। सम्मेलन के समापन पर मौजूद सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया और यह प्रण किया कि वे समाज के हर वर्ग तक आत्मनिर्भरता और स्वदेशी उत्पादों के उपयोग का संदेश पहुंचाएंगे। सभी ने इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने का निर्णय लिया।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब चंदेल कार्तिकेशवर स्वर्णकार प्रदीप नामदेव किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री राकेश तिवारी जिला महामंत्री नंदनी रजवाड़े अमर सुल्तानिया अर्चना देवांगन अभिमन्यु राठौर पुष्पेंद्र सिंह समीर शुक्ला आशुतोष गोस्वामी पंकज अग्रवाल संतोषी दुबे राम खुबवानी प्रदीप शराफ राम खुबवानी मीरा पत्की शिव अंगत बिंझवार विवेका गोपाल हितेश यादव ध्वजाराम साहु समर्थ सिंह संतोष थवाईत सनत पांडेय खमहन तिवारी बलराम पांडेय रवि पांडेय शैलेंद्र पांडेय मंगतुराम शर्मा मोहन यादव संजय राठौर प्रदीप सोनी उमेश राठौर अनिल शर्मा चमन शिव सिंह महादेव साहु  उमा सोनी प्रतिमा डहारे डा धनेशवरी जाग्रति पूजा राठौर संजीता माली रिया यादव संगीता पांडेय विवेक सिंह रामेश्वर पटेल निरंजन कोसले रितेश अग्रवाल प्रशांत मिश्रा राकेश रूपवानी दिव्यांश चंदेल चंद्रकांत रात्रे गोलू दुबे चुन्नी राठौर सोनु यादव सुशील सिंह दिनेश राठौर प्रदीप राठौर सहित कार्यकर्त्ता उपस्थित थे

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button