नीलम सोनार को प्रदेश में मिली अहम जिम्मेदारी

img 20251217 wa0281922316463312423284 Console Corptech
img 20251216 wa06688596468788467512596 Console Corptech

जांजगीर-चांपा।

भारतीय जनता पार्टी की पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा विगत दिनों की गई, जिसमें जांजगीर-चांपा जिले के युवा नेता नीलम सोनार को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नीलम सोनार को प्रदेश बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय एवं जांजगीर-चांपा जिला बीजेपी अध्यक्ष श्री अंबेश जांगड़े की सहमति से, बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक साहू द्वारा की गई है।

संघ के निष्ठावान स्वयंसेवक नीलम सोनार को उनकी राजनीतिक कुशलता, संगठनात्मक अनुभव एवं सक्रिय भूमिका को देखते हुए यह दायित्व सौंपा गया है। वर्तमान में वे अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा, छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ नमो-नमो मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।

नीलम सोनार चांपा सोनार समाज के युवा नेता हैं और प्रारंभ से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुशासित स्वयंसेवक रहे हैं। राजनीति में उनकी पहचान एक कुशल रणनीतिकार के रूप में रही है। उन्हें चुनाव संचालन एवं संगठन प्रबंधन का लंबा अनुभव प्राप्त है।

उनकी नियुक्ति से जांजगीर-चांपा जिले में भाजपा संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही आने वाले समय में चुनावी रणनीति को धार मिलने की संभावना है। नीलम सोनार को यह दायित्व मिलने पर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है और उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button