युवा दिवस पर चांपा में विवेकानंद जयंती कार्यक्रम का आयोजन
चांपा

युवा दिवस पर चांपा में विवेकानंद जयंती कार्यक्रम का आयोजन
चांपा।
युवा दिवस – स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर 12 जनवरी (सोमवार) को सुबह 10:00 बजे चांपा मंडल स्थित विवेकानंद गार्डन में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गिरीश मोदी ने बताया कि युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर उनके विचारों को स्मरण कर युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया जाएगा।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं नगरवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित करें एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button