21 लाख वाले मामले में टिकी लोगों की नजर, पुलिस जांच जारी

21 लाख वाले मामले में टिकी लोगों की नजर, पुलिस जांच जारी
चांपा।
करीब दो दिन पहले चांपा का एक युवक हरीश फर्म की वसूली के सिलसिले में 21 लाख रुपये लेकर काम पर निकला था, लेकिन समय पर वापस नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो युवक को लापता बताया गया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों के भीतर 21 लाख रुपये के साथ लापता युवक हरीश को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस द्वारा पूरे घटनाक्रम को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों ने वसूली से लौट रहे युवक हरीश का रास्ता रोककर लूटपाट की, इसके बाद उसे एक कार में बैठाकर अंबिकापुर के पास किसी गांव से लगी घाटी में फेंक दिया गया। यह भी सूचना मिल रही है कि आरोपियों ने युवक की आंखों में मिर्ची डालकर उसे प्रताड़ित किया।
फिलहाल पुलिस मामले की तस्दीक और जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद ही आधिकारिक खुलासा किया जाएगा। जल्द ही पुलिस इस पूरे मामले की गुत्थी सुलझाने का दावा कर रही है।
हालांकि युवक के मिलने के बाद भी अब तक पुलिस द्वारा खुलासा न किए जाने को लेकर जनता के बीच कई सवाल उठ रहे हैं, जिनका जवाब लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button