


निराला साहित्य परिषद् चांपा द्वारा बसंत पंचमी पर भव्य आयोजन
चांपा।
निराला साहित्य परिषद् चांपा द्वारा बसंत पंचमी के पावन अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं वंदना के साथ की गई। इसके पश्चात हिंदी साहित्य के प्रख्यात कवि सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ जी तथा महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर परजिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ,नागेंद्र गुप्ता,सुनील साधवानी,मो अली,रविन्द्र द्विवेदी,निराला साहित्य परिषद् के सदस्यगण, नगर के गणमान्य नागरिक एवं साहित्य प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी की सहभागिता से कार्यक्रम सफल एवं प्रेरणादायी रहा।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए साहित्य, संस्कृति एवं राष्ट्रभक्ति के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया।




