सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने क्षेत्रवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने क्षेत्रवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने दीपावली के पावन पर्व पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली खुशियों, उमंग, उत्साह और प्रकाश का पर्व है। यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और नई ऊर्जा का संचार करे।

सांसद श्रीमती जांगड़े ने कहा कि दीपों का यह पावन पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी की कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा सभी क्षेत्रवासी आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ दीपावली का त्योहार मनाएं।

उन्होंने सभी से सुरक्षित एवं पर्यावरण के अनुकूल दीपावली मनाने की अपील करते हुए समस्त क्षेत्रवासियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button