हनुमान चालीसा पाठ व प्रसाद वितरण के माध्यम से सनातन जागरूकता का आह्वान

मंदिर के बाहर सार्वजनिक हनुमान चालीसा पाठ करते बजरंग दल के साथी
हनुमान मंदिर जहां किया गया हनुमान चालीसा पाठ
भजन करते बजरंग दल
श्रद्धालुओं को प्रसाद और भगवा गमछा देते हुए

हनुमान चालीसा पाठ व प्रसाद वितरण के माध्यम से सनातन जागरूकता का आह्वान
चांपा,  (मंगलवार) — नगर के 13 नंबर वार्ड, घोघरानाला कोसम चौक स्थित हनुमान मंदिर में बजरंग दल द्वारा हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भगवा गमछा एवं प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजकों ने वार्डवासियों से सनातन धर्म के प्रति जागरूक रहने तथा अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने का निवेदन किया।
कार्यक्रम में निजी घरों में आयोजित होने वाली कथित प्रार्थना सभाओं को लेकर आपत्ति जताते हुए, ऐसी गतिविधियों की सूचना पुलिस थाने में देने की अपील भी की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कथित मिशनरी गतिविधियों एवं धर्मांतरण के प्रयासों पर चिंता व्यक्त की और कहा कि प्रलोभन के माध्यम से होने वाले ऐसे प्रयास समाज एवं संस्कृति के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से सतर्कता बरतने की मांग भी की।
कार्यक्रम का नेतृत्व बजरंग दल नगर संयोजक संजीव विश्वकर्मा एवं नगर मंत्री आशीष बरेठ ने किया। आयोजन में नीलेश यादव, करण संगत, कान्हा पटेल, तोमन यादव, सुमित बरेठ, जसवंत रात्रे, इशान वाजपेई, योगेश पटेल, हितेश साहू, टेकराम केवट, धीरेंद्र पटेल, संतोष केवट, रोशन यादव, लोकेश सिदार, सियाराम सिदार, गज्जू यादव, राजवीर यादव, रोशन सिदार, प्रवीण पटेल, योगेश साहू, रमन साहू, प्रज्वल ताम्रकार, राजवीर चौहान, शुभम साहू, नवीन देवांगन, कान्हा सोनी, विजय यादव, दीपक सिंह, प्रणव सिंह, विजय केवट, आयुष मिश्रा, शुभम यादव, युवराज यादव, गजेंद्र केवट, उज्जवल सूर्यवंशी, रीतेश मरावी, गोलू यादव, शिबू साहू, राहुल महंत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button