धार्मिक कार्यक्रम के फ्लेक्स फाड़ने का आरोप, विरोध में पहुंचे बजरंग दल




🟥 धार्मिक कार्यक्रम के फ्लेक्स फाड़ने का आरोप, विरोध में पहुंचे बजरंग दल
चांपा। नगर के भोजपुर क्षेत्र में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान विवाद की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार भोजपुर में एक परिवार द्वारा हिंदू रीति-रिवाज से भागवत कथा एवं पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के प्रथम दिवस कलश यात्रा निकाली गई थी और कार्यक्रम के प्रचार के लिए क्षेत्र में फ्लेक्स भी लगाए गए थे।
आरोप है कि स्थानीय निवासी राजेश वाल्टर के द्वारा लगाए गए फ्लेक्स को फाड़ दिया गया, जिसके बाद मामला विवाद का रूप ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध जताया।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच कहासुनी की स्थिति बनी, हालांकि किसी बड़ी घटना की सूचना नहीं है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और प्रशासन से जांच की मांग की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक कार्यक्रम को लेकर इस तरह की घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है, वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
—




