घर में घुसकर मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, गंभीर धाराओं में भेजे गए जेल



घर में घुसकर मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, गंभीर धाराओं में भेजे गए जेल

जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में घर के अंदर घुसकर मारपीट करने के मामले में Chhattisgarh Police ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ धारा 333, 296, 351(3), 115(2), 117(2), 3(5) भा.न्या.सं. (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

📌 मामला क्या है

प्रार्थी प्रलय भरत वसावे (16 वर्ष) निवासी निजामपुर (महाराष्ट्र), हाल मुकाम गनियारी बिलासपुर ने 15.03.2026 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने फूफा राजेश वाल्टर के साथ मिशन फाटक के पास उनके पैतृक घर आया हुआ था।

इसी दौरान कुछ लोग घर के सामने हंगामा कर रहे थे। पूछने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि पोस्टर फाड़ने का आरोप लगाकर जान से मारने की धमकी दी और लाठी-डंडे व हाथ-मुक्कों से मारपीट की। मारपीट में राजेश वाल्टर को भी चोट आई।

मेडिकल जांच व एक्स-रे में चोट गंभीर पाई गई तथा घटना घर के अंदर होने की पुष्टि पर मामले में धारा 333 और 117(2) BNS जोड़ी गई।

📌 आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस ने

संजीव विश्वकर्मा (35 वर्ष) निवासी लछनपुर चौक जांजगीर

आशीष बरेठ उर्फ सोनू (24 वर्ष) निवासी शंकर नगर चांपा


को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने मारपीट करना स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद किया गया।

दोनों आरोपियों को 20.03.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

📌 पुलिस टीम

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव,
उनि उमेन्द्र मिश्रा,
सउनि भुवनेश्वर राठौर सहित थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

जबकि मामला कुछ ऐसा था


-https://rambandhanews.in/bajrang-dal-arrives-to-protest-against-allegations-of-tearing-flex-of-religious-program/

https://rambandhanews.in/bajrang-dal-arrives-to-protest-against-allegations-of-tearing-flex-of-religious-program/https://rambandhanews.in/bajrang-dal-arrives-to-protest-against-allegations-of-tearing-flex-of-religious-program/

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button