महिला आरक्षण बिल गिरने पर भाजपा नेता की तीखी प्रतिक्रिया, विपक्ष पर साधा निशाना

महिला आरक्षण बिल गिरने पर भाजपा नेता की तीखी प्रतिक्रिया, विपक्ष पर साधा निशाना

जांजगीर-चांपा। लोकसभा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण से जुड़े नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल के पारित नहीं हो पाने पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल का दिन, जो देश की आधी आबादी यानी महिलाओं के लिए उत्सव का दिन होना चाहिए था, वह काला दिन साबित हुआ।

इंजी. पाण्डेय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन और विपक्षी दलों की मानसिकता इस मुद्दे पर उजागर हुई है। उनके अनुसार, विपक्ष के विरोध के चलते यह बिल 52 मतों से गिर गया, जिससे महिलाओं को मिलने वाला 33 प्रतिशत आरक्षण फिलहाल संभव नहीं हो पाया।

उन्होंने आगे कहा कि इस बिल के गिरने पर कुछ विपक्षी दलों द्वारा उत्सव जैसा माहौल बनाना उनकी संकीर्ण सोच को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष देश को परिसीमन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों से भी वंचित रख रहा है।

भाजपा नेता ने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले समय में देश की महिलाएं इस मुद्दे पर विपक्षी दलों को जवाब देंगी और उन्हें विरोध का सामना करना पड़ेगा।

हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और महिला आरक्षण को लेकर बहस तेज हो गई है।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button