
रायपुर में जांजगीर के रेडक्रॉस काउंसिलर्स का सम्मान, छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तर पर बिखेरा प्रतिभा का जलवा
जांजगीर-चांपा। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में जांजगीर-चांपा जिले के जूनियर रेडक्रॉस दल ने अपनी प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले का नाम गौरवान्वित किया। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
समारोह में जिले के दो उत्कृष्ट जूनियर रेडक्रॉस काउंसिलर्स व्याख्याता दीपक कुमार यादव एवं सहायक शिक्षक विज्ञान श्वेता जायसवाल को स्वास्थ्य सेवा, मित्रता और सामाजिक गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिन्हा एवं एडीएसओ रमेश तिवारी के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे 32 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया। पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, वहीं नृत्य प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रस्तुत शानदार फिजिकल डिस्प्ले ने दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।
प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राओं में पूर्वशी साहू, सोनाली पटेल, मेघा साहू, सुलोचना केंवट, दीपिका साहू, रूखमणी साहू, मुस्कान यादव, प्रतिमा बरेठ, प्रेमेन्द्र साहू, भागीरथी बरेठ, भावेश साहू, शैलेष सोनवानी, साहिल सोनवानी, सागर चौहान, भावना श्रीवास, वर्षा साहू, दुर्गेश्वरी गढ़वाल, उमा कंवर, साक्षी केंवट, रोशनी बिंझवार, भूपेन्द्र कुमार, सेतुल जयशंकर बरेठ, अरमान श्रीवास, अविनाश केंवट, मोहनीश बरेठ, रितेश देवांगन, ईश्वर श्रीवास, प्रियांशु देवांगन, अखिलेश प्रधान, नवी राठौर, देविका बरेठ एवं पुक्कर साहू शामिल रहे।
दल के सफल संचालन एवं मार्गदर्शन में प्रभारी व्याख्याता डॉ. दीपक कुमार यादव, डॉ. अनिल सिदार, सुश्री वृंदा बिंझवार एवं सुश्री श्वेता जायसवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। राज्य स्तर पर मिली इस उपलब्धि पर जिले के शिक्षा जगत एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ ने सभी प्रतिभागियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।



