
करही गोलीकांड मामले में पुलिस की प्रेसवार्ता शुरू, जल्द होगा बड़े खुलासे का सच सामने
जांजगीर-चांपा। थाना बिर्रा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करही में हुए चर्चित गोलीकांड मामले को लेकर इंतजार की घड़ियां अब खत्म होने वाली हैं। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर में प्रेसवार्ता प्रारंभ कर दी गई है, जहां जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस विभाग द्वारा गोलीकांड से जुड़े कई अहम तथ्यों से पर्दा उठाया जाएगा। घटना के पीछे की वजह, आरोपियों की भूमिका, जांच के दौरान सामने आए सुराग और पुलिस कार्रवाई की विस्तृत जानकारी मीडिया के सामने रखी जाएगी।
गौरतलब है कि ग्राम करही में हुए इस गोलीकांड ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी थी। घटना के बाद से लगातार तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं और लोग पुलिस के खुलासे का इंतजार कर रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग द्वारा लगातार जांच की जा रही थी।
सूत्रों के अनुसार पुलिस टीम को जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण साक्ष्य और जानकारियां मिली हैं, जिसके आधार पर आज पूरे मामले का खुलासा किया जा रहा है। प्रेसवार्ता शुरू होते ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मीडिया कर्मियों और अधिकारियों की मौजूदगी बढ़ गई है।
अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर करही गोलीकांड के पीछे की असली कहानी क्या है और पुलिस जांच में कौन-कौन से तथ्य सामने आए हैं। जल्द ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आने की संभावना जताई जा रही है।



