वरिष्ठ भाजपा नेता मोतीलाल डहरिया को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

img 20260829 16594613930796374834642 Console Corptech

वरिष्ठ भाजपा नेता मोतीलाल डहरिया को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

जांजगीर। वरिष्ठ भाजपा नेता, वार्ड क्रमांक 21 के पार्षद एवं जांजगीर-नैला नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मोतीलाल डहरिया के आकस्मिक निधन के पश्चात शनिवार को मंजोत पारा वार्ड क्रमांक 13 स्थित विष्णु मंदिर के पास अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, परिजनों एवं नगरवासियों ने स्वर्गीय मोतीलाल डहरिया के अंतिम दर्शन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व एवं सामाजिक तथा राजनीतिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके निधन से क्षेत्र ने एक सक्रिय जनसेवक खो दिया है।

गौरतलब है कि स्वर्गीय डहरिया का शुक्रवार, 28 अगस्त को 70 वर्ष की आयु में स्वास्थ्यगत कारणों से आकस्मिक निधन हुआ था। मानवता की सेवा एवं चिकित्सा शिक्षा के उद्देश्य से उनकी अंतिम इच्छा के अनुरूप पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज सिम्स बिलासपुर को देहदान किया गया।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान वातावरण गमगीन रहा और उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button