






स्वर्गीय गणेश प्रसाद तिवारी की 100वीं जयंती पर सुंदरकांड पाठ एवं पूजा-अर्चना का आयोजन
चांपा। सुंदरकांड पाठ समिति चांपा के तत्वावधान में श्री राजेश तिवारी के पिता स्वर्गीय श्री गणेश प्रसाद तिवारी की 100वीं जन्म जयंती के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर चांपा स्थित श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ, पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण का आयोजन रखा गया।


आयोजन के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 14 सितंबर 2026, सोमवार को शाम 7 बजे से मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। पूजा-अर्चना के पश्चात भक्तों के लिए खीर प्रसाद की व्यवस्था भी गणेश होटल के सामने की गई।
आयोजकों ने बताया कि स्वर्गीय गणेश प्रसाद तिवारी की जन्म शताब्दी के इस विशेष अवसर को धार्मिक एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में सुंदरकांड पाठ समिति से जुड़े सदस्यों सहित बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए।
उक्त जानकारी स्वर्गीय गणेश प्रसाद तिवारी के पोते निखिल तिवारी द्वारा दी गई।



