एबीवीटीपीएस से सेवानिवृत्त हुए कनिष्ठ पर्यवेक्षक
को दी गई भावपूर्ण विदाई



एबीवीटीपीएस से सेवानिवृत्त हुए कनिष्ठ पर्यवेक्षक
को दी गई भावपूर्ण विदाई


जांजगीर चांपा। अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस) मड़वा से मार्च माह में कनिष्ठ पर्यवेक्षक अलेक्जेंडर तिग्गा सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी को पाॅवर कंपनी परिवार की ओर से भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष मुख्य अभियंता एचएन. कोसरिया ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए पाॅवर कंपनी की ओर से आभार जताया।
मुख्य अभियंता के हाथों सेवानिवृत्त कर्मचारी को स्मृति चिह्न व सेवा प्रमाण-पत्र भेंट किया गया। समारोह में विशिष्टि अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता एसडी द्विवेदी, आरके साव, एन. लकरा एवं एके शाह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कांफ्रेंस हाल में आयोजित विदाई समारोह में मुख्य अभियंता एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारी को स्वस्थ व सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।
अलेक्जेंडर तिग्गा के कार्यों को याद करते हुए मुख्य अभियंता ने कहा कि वे फुटबाल के बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उन्होंने विद्युत संयंत्र में 40 वर्ष कोल हैंडलिंग प्लांट में शिफ्ट ड्यूटी किया है। श्री तिग्गा ने विद्युत मंडल एवं पाॅवर कंपनी में 40 वर्ष 7 माह व 11 दिन की सेवाएं दी हैं। उनकी प्रथम नियुक्ति केटीपीएस कोरबा पूर्व में 22 अगस्त 1984 को संयंत्र परिचारक श्रेणी-तीन के तौर पर हुई थी। पदोन्नति मिलने पर मड़वा संयंत्र में 04 अप्रैल 2021 को नियुक्त किए गए थे।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारी द्वारा अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कल्याण अधिकारी आरएस. टेकाम द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारी का संक्षिप्त जीवन परिचय का उल्लेख किया गया। कार्यक्रम में रामनारायण राठौर एवं विजय कुमार मिश्रा को विशेष सहयोग रहा।


WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button