सीएम से मिला छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल, टेट (TET) प्रभावित शिक्षकों के मुद्दे पर हुई सकारात्मक चर्चा

सीएम से मिला छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल, टेट (TET) प्रभावित शिक्षकों के मुद्दे पर हुई सकारात्मक चर्चा

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech


रायपुर।  छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के लाखों टेट (शिक्षक पात्रता परीक्षा) प्रभावित शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर सीएम से सौजन्य मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान फेडरेशन के पदाधिकारियों ने प्रदेश के प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं में कार्यरत लाखों शिक्षकों से जुड़े टेट विसंगति के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की और एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री रविंद्र राठौर और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री बसंत कौशिक और राजीव नयन शुक्ला ने किया। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ में लाखों सहायक शिक्षक और समग्र शिक्षक वर्षों से अपनी सेवा दे रहे हैं, लेकिन टेट संबंधी कुछ तकनीकी विसंगतियों और नियमों के कारण उनके हितों पर सीधा असर पड़ रहा है।


आगामी सत्र में गूंजेगा छत्तीसगढ़ के शिक्षकों का मुद्दा
चर्चा के दौरान सीएम ने शिक्षकों की समस्याओं को बेहद गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना। उन्होंने फेडरेशन को आश्वस्त किया कि वे शिक्षकों की इन जायज मांगों और टेट से प्रभावित लाखों परिवारों के भविष्य को लेकर पूरी तरह गंभीर हैं। सीएम  ने कहा कि आगामी समय में केंद्र सरकार के पटल पर छत्तीसगढ़ की ओर से भी इस टेट (TET) के मुद्दे को मजबूती से उठाया जाएगा और केंद्र व राज्य स्तर पर इसका सकारात्मक समाधान निकालने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
फेडरेशन ने जताया आभार


सीएम से मिले इस ठोस और सकारात्मक आश्वासन के बाद फेडरेशन के पदाधिकारियों और प्रदेश के लाखों शिक्षकों में न्याय की उम्मीद जगी है। प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर और कार्यकारी प्रदेश अध्य

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button