भाजपा मंडल चांपा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

भाजपा मंडल चांपा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि
चांपा। एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्य तिथि पर भाजपा मंडल चांपा द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वक्ता संतोष थवाईत ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका ‘अंत्योदय’ का सिद्धांत आज भी समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की प्रेरणा देता है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही राष्ट्र निर्माण को सशक्त किया जा सकता है।
इस अवसर पर नगर पालिका चांपा के अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीचंद देवांगन, सलीम मेमन, मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत (चाबु), शिशुपाल सिंह, योगेश अग्रवाल, गौतम यादव, गिरीश मोदी, टीकम कंसारी, गणेश श्रीवास, नरेंद्र ताम्रकार, प्रदीप यादव, सत्यप्रकाश सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा मंडल चांपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित में समर्पित रहने और पं. दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।




