राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी में आशीष बरेठ बने जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष

img 20260529 wa04721654934420547725883 Console Corptech

राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी में आशीष बरेठ बने जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष

जांजगीर-चांपा। राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी द्वारा जिला जांजगीर-चांपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रदेश अध्यक्ष (छत्तीसगढ़) श्री केदार नाथ साहू द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में आशीष बरेठ को जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जारी सूची के अनुसार युवराज सिंह चंदेल को जिला अध्यक्ष, विश्वास सराफ को जिला उपाध्यक्ष तथा राहुल यादव, चितरंजन ठाकुर एवं नीलोरा यादव को जिला सचिव बनाया गया है। वहीं भावेश वस्तकार और राजेश पटेल को जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा संगठन में सागर सिंघानिया और सोनू पटेल को जिला कोषाध्यक्ष, किशन पाल एवं अजय पटेल को जिला मीडिया प्रभारी तथा विकास राठौर, साहिल यादव एवं तरुण पटेल को जिला गौरसेवा प्रमुख नियुक्त किया गया है।

तहसील प्रभारी के रूप में प्रियंशु कर्व, रूपेश सिंह राज एवं सौरभ नामदेव को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मातृ शक्ति प्रभारी के रूप में छाया डडसेना और अनु पाण्डेय को नियुक्त किया गया है।

संगठन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी जिले में और अधिक मजबूत एवं संगठित होकर कार्य करेगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button