बैंकों को सभी व्यापारी बंधुओं के व्यापारिक हितों का रखना होगा ध्यान – विशाल केडिया

बैंकों को सभी व्यापारी बंधुओं के व्यापारिक हितों का रखना होगा ध्यान – विशाल केडिया
जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल केडिया और प्रदेश मंत्री दीपक पालीवाल व पूर्व अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल ने जांजगीर चांपा के व्यापारियों के सामने 5 और 10 के सिक्के व 10 और 20 रुपये के नोटों की कमी से उत्पन्न हो रही समस्या को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने सभी बैंकों से मांग की है कि वे व्यापारियों की सुविधा के लिए शीघ्र इन छोटे मूल्यवर्ग के नोटों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। 
व्यापारियों को हो रही दिक्कत
विशाल केडिया ने बताया कि जांजगीर चांपा और आसपास के क्षेत्रों में छोटे व्यापारियों और दुकानदारों को 5 और 10 के सिक्के व 10 और 20 रुपये के नोटों की कमी के कारण लेन-देन में बड़ी परेशानी हो रही है। बाजार में छोटे लेन-देन के लिए इन नोटों की आवश्यकता होती है, लेकिन बैंकों में इनकी अनुपलब्धता से व्यापार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा, छोटे व्यापारियों के लिए 10 और 20 रुपये के नोट बेहद जरूरी हैं। अगर बैंक इन्हें उपलब्ध नहीं कराएंगे, तो दैनिक लेन-देन बाधित होगा और ग्राहकों को भी परेशानी होगी। 
बैंकों से की गई मांग 
उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ोदा, सेंट्रल बैंक सहित सभी प्रमुख और स्थानीय बैंकों से अनुरोध किया है कि वे व्यापारियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 10 और 20 रुपये के नोटों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करें। विशाल केडिया ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो चैंबर को छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी और भारतीय रिजर्व बैंक से शिकायत करनी पड़ेगी। 
आर.बी.आई. के दिशा-निर्देशों का पालन जरूरी
भारतीय रिजर्व बैंक ने हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि सभी मूल्यवर्ग के नोट जनता और व्यापारियों को आसानी से उपलब्ध हों। छोटे नोटों की कमी से न केवल व्यापार प्रभावित होता है, बल्कि आम जनता को भी नकदी लेन-देन में कठिनाई होती है। विशाल केडिया ने बैंकों से आर.बी.आई. के दिशा-निर्देशों का पालन करने और छोटे मूल्यवर्ग के नोटों की आपूर्ति बढ़ाने की मांग की है। 
छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स की यह मांग जांजगीर चांपा के व्यापारियों की वास्तविक समस्या को दर्शाती हैं। बैंकों को इस मुद्दे पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि व्यापारिक गतिविधियाँ बिना किसी बाधा के जारी रह सकें। अगर जल्द ही कोई समाधान नहीं निकाला गया, तो चांपा चैंबर राज्य सरकार और आर.बी.आई. से हस्तक्षेप करने की मांग करेगा।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button