



🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | जांजगीर-चांपा
अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 4 हाईवा जब्त
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। 4 मई 2026 की मध्य रात्रि को चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान खनिज अमले ने देवरहा, पीथमपुर, हाथनेवरा, गढ़ापाली, केवा नवापारा सहित जांजगीर मुख्य मार्ग पर गश्त करते हुए अवैध रेत परिवहन में लिप्त 4 हाईवा वाहनों को जब्त किया।
पुलिस लाइन में रखा गया जब्त वाहन
जप्त किए गए सभी वाहनों को सुरक्षार्थ पुलिस लाइन खोखरा में रखा गया है। कार्रवाई के बाद वाहन मालिकों में हड़कंप मच गया है।
कानूनी कार्रवाई शुरू
खनिज विभाग के अनुसार, दर्ज प्रकरणों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के तहत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
अभियान रहेगा जारी
प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।




