सिवनी में भाजपा का मंडल स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग, तैयारियां युद्धस्तर पर

img 20260314 wa05045666851326714390224 Console Corptech
img 20260314 wa0503944815451251795894 Console Corptech

सिवनी में भाजपा का मंडल स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग, तैयारियां युद्धस्तर पर,

जांजगीर/सक्ति । चांपा के समीप स्थित ग्राम सिवनी में भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 15 और 16 मार्च को अटल समरसता भवन में किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 मार्च को सुबह 9 बजे से शुरू होगा, जिसका समापन 16 मार्च को सुबह 11 बजे होगा। इस प्रशिक्षण वर्ग में मंडल क्षेत्र के विभिन्न पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
प्रशिक्षण वर्ग को लेकर भाजपा संगठन के पदाधिकारी इन दिनों तैयारियों में युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं। प्रशिक्षण स्थल अटल समरसता भवन में व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम में आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए बैठक व्यवस्था, पंजीयन काउंटर, भोजन और रात्रि विश्राम की व्यवस्था की जा रही है। आयोजन को सफल बनाने के लिए मंडल पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।
इस प्रशिक्षण में बूथ अध्यक्ष, मंडल कार्यकारिणी सदस्य, शक्ति केंद्र प्रभारी, विभिन्न मोर्चा के मंडल अध्यक्ष और महामंत्री के साथ ही मंडल क्षेत्र में निवासरत जिला एवं प्रदेश पदाधिकारी, नगर निकाय और पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता भी प्रशिक्षण में मार्गदर्शन देंगे।
भाजपा मंडल सिवनी के अध्यक्ष रवि गबेल ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ तैयारियों में लगे हुए हैं।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button