

चांपा में भट्टी हादसे पर कंपनी का आधिकारिक बयान, “कोई जनहानि नहीं” — सवाल बरकरार
जांजगीर-चांपा। 24 अप्रैल 2026 को Prakash Industries Limited के चांपा स्थित प्लांट में हुए कथित ब्लास्ट/हादसे को लेकर अब कंपनी की ओर से आधिकारिक पत्र सामने आया है, जिसमें घटना को “भट्टी से तरल धातु का रिसाव” बताया गया है, न कि बड़ा विस्फोट।
📄 क्या कहता है कंपनी का लेटर?
जारी पत्र के अनुसार—
घटना 24 अप्रैल को दोपहर करीब 2:40 बजे हुई।
IFD शेड के फर्नेस में तरल धातु का प्रोसेस चल रहा था।
निरीक्षण के दौरान भट्टी के बॉटम साइड में अत्यधिक तापमान पाया गया।
इसी दौरान अचानक भट्टी के निचले हिस्से से तरल धातु का रिसाव हो गया।
कंपनी का दावा: “किसी भी प्रकार की जनहानि या क्षति नहीं हुई”
⚠️ लेकिन जमीनी रिपोर्ट कुछ और कह रही…
स्थानीय खबरों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार—
भट्टी में जोरदार ब्लास्ट जैसा धमाका हुआ।
कई मजदूरों के घायल होने की आशंका जताई गई।
पहले भी प्लांट में ऐसे हादसे हो चुके हैं और सुरक्षा पर सवाल उठते रहे हैं।
🔥 बड़ा सवाल
क्या यह सिर्फ “रिसाव” था या वास्तव में ब्लास्ट को हल्का दिखाने की कोशिश?
अगर कोई घायल नहीं हुआ, तो अफरा तरफा क्यों मची?
बार-बार हो रहे हादसों के बावजूद सुरक्षा मानकों पर कार्रवाई क्यों नहीं?
👉 फिलहाल प्रशासन जांच में जुटा है, लेकिन सच क्या है — यह रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा।




