नशीली कैप्सूल की अवैध बिक्री पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3752 कैप्सूल के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

नशीली कैप्सूल की अवैध बिक्री पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3752 कैप्सूल के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सायबर टीम एवं थाना चांपा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नशीली कैप्सूल की अवैध बिक्री करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के विरुद्ध धारा 21(सी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

मामले का विवरण
दिनांक 10.02.26 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल से कोरबा की ओर से कोसमंदा गांव की तरफ आ रहे हैं और उनके पास भारी मात्रा में नशीली कैप्सूल है। सूचना पर तत्काल रेड कार्रवाई करते हुए कोसमंदा रोड पर घेराबंदी की गई।

कुछ देर बाद पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11 BM 2797 में दो युवक आते दिखाई दिए। उन्हें रोककर पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम रामकिशोर कश्यप तथा पीछे बैठे युवक ने प्रदीप पटेल बताया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 469 स्ट्रीप (प्रत्येक में 8 नग) कुल 3752 नग नशीली कैप्सूल, जिसकी अनुमानित कीमत 34,813 रुपये आंकी गई, बरामद की गई। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन एवं 200 रुपये नगद भी जब्त किए गए।

गिरफ्तार आरोपी

1. राम किशोर कश्यप (20 वर्ष), पिता कन्हैया कश्यप, निवासी कोसमंदा, थाना चांपा


2. प्रदीप पटेल (20 वर्ष), पिता ईश्वर प्रसाद पटेल, निवासी बुदेली, चौकी रजगामार, जिला कोरबा



दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 58/26 धारा 21(सी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, सायबर प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, एएसआई विवेक सिंह, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्र, आरक्षक माखन साहू, रोहित कहरा एवं सउनि भुनेश्वर राठौर और आरक्षक वीरेश सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button