जांजगीर-चांपा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 25 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले

img 20251231 wa06089129309200779924544 Console Corptech

जांजगीर-चांपा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 25 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले
जांजगीर-चांपा। जिले में पुलिस प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तबादला आदेश जारी किया है। पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा द्वारा जारी आदेश के तहत निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक एवं आरक्षकों सहित कुल 25 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना दी गई है।
जारी आदेश के अनुसार कई थानों के थाना प्रभारियों में बदलाव किया गया है।
निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता को थाना चांपा से हटाकर थाना जांजगीर का प्रभारी बनाया गया है, जबकि निरीक्षक अशोक वैष्णव को नवागढ़ से थाना चांपा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय को थाना जांजगीर से रक्षित केंद्र स्थानांतरित किया गया है।
इसी तरह निरीक्षक मनोहर लाल सिन्हा को पामगढ़ से बलौदा, निरीक्षक सावल कुमार सारथी को चौकी नैला से थाना पामगढ़, निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव को बलौदा से थाना शिवरीनारायण तथा निरीक्षक सुभाष चौबे को सारागांव से रक्षित केंद्र भेजा गया है।
उप निरीक्षक स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। उप निरीक्षक सत्यम कुमार चौहान को थाना जांजगीर से हटाकर पुलिस सहायता केंद्र राहौद में प्रभारी बनाया गया है, वहीं उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान को चौकी नैला का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा कई सहायक उप निरीक्षक एवं आरक्षकों को विभिन्न थानों, चौकियों, यातायात शाखा, रक्षित केंद्र एवं पुसौर कोतमी सोनार में नई पदस्थापना दी गई है।
पुलिस प्रशासन के अनुसार यह तबादले प्रशासनिक एवं कार्यात्मक सुचारुता को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button