छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के रजत जयंती वर्ष में निर्माता-निर्देशक अखिलेश कोमल हुए सम्मानित

छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के रजत जयंती वर्ष में निर्माता-निर्देशक अखिलेश कोमल हुए सम्मानित
रायपुर।
रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम द्वारा रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम ‘छत्तीसगढ़ फिल्म का सफर’ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह आयोजन छत्तीसगढ़ी सिनेमा की अब तक की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं को समर्पित रहा।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में बी.टी.एस. फिल्म प्रोडक्शन के संस्थापक एवं प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक अखिलेश कोमल को छत्तीसगढ़ी सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त होने पर अखिलेश कोमल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सर्वांगीण विकास एवं उसे नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए पूर्ण रूप से संकल्पित है। सरकार द्वारा फिल्म निर्माण, कलाकारों, तकनीशियनों और स्थानीय सिनेमा को बढ़ावा देने हेतु निरंतर सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ फिल्म जगत से जुड़े कई वरिष्ठ कलाकारों, निर्देशकों, निर्माताओं एवं तकनीशियनों को भी उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया, जिससे सिनेमा से जुड़े लोगों का उत्साह और मनोबल और अधिक बढ़ा।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय उपस्थित रहे। साथ ही कैबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, श्री सुनील सोनी, श्री अनुज शर्मा, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन, श्री विवेक आचार्य सहित बड़ी संख्या में फिल्म जगत के साथी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम ‘छत्तीसगढ़ फिल्म का सफर’ ने राज्य की समृद्ध लोक-संस्कृति, रचनात्मक प्रतिभा और छत्तीसगढ़ी सिनेमा के उज्ज्वल भविष्य की एक सशक्त और प्रेरणादायक झलक प्रस्तुत की।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button