चांपा में विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर कांग्रेस का हमला, जनआंदोलन की चेतावनी

चांपा में विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर कांग्रेस का हमला, जनआंदोलन की चेतावनी

जांजगीर-चांपा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित प्रेसवार्ता में चांपा नगर के विकास कार्यों में कथित सुस्ती और जनसुविधाओं की बदहाल स्थिति को लेकर भाजपा सरकार तथा नगरपालिका प्रशासन पर जमकर निशाना साधा गया।

राजेश अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में नगरपालिका अध्यक्ष के रूप में नगर विकास को गति देने का कार्य किया था, जिसके परिणाम आज भी शहर में दिखाई देते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में केंद्र, राज्य और नगर निकाय में भाजपा की “ट्रिपल इंजन सरकार” होने के बावजूद विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। नगर की सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे, जर्जर नालियां, उपेक्षित स्मारक और प्रतिमाएं प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि थाना चौक के समीप नगर की पहचान के रूप में स्थापित “हमर चांपा” की स्थिति भी बेहद खराब हो चुकी है, जो विकास के दावों की वास्तविकता को उजागर करती है। अग्रवाल ने आरोप लगाया कि जनता को मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं भी वर्तमान नगरपालिका उपलब्ध कराने में असफल साबित हो रही है।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech
img 20260620 wa05294990469229316434409 Console Corptech



इस दौरान नगरपालिका प्रतिपक्ष नेता हरीश पांडेय ने रामबांधा तालाब की धीमी सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इस संबंध में कई बार अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। उन्होंने बताया कि हाल ही में दिए गए ज्ञापन में 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है। यदि निर्धारित समय में मांगें पूरी नहीं हुईं तो कांग्रेस पालिका कार्यालय में तालाबंदी करेगी। उन्होंने नगर की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की मांग की।

videoshot 20260620 1239302157130076519205772 Console Corptech


ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील साधवानी ने कहा कि केंद्र से लेकर नगर तक भाजपा की सरकार होने के बावजूद विकास कार्यों को अपेक्षित गति नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रही है और यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आगामी 15 दिनों के भीतर बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा।

पार्षद दुर्गा कुर्रे ने नगर में व्याप्त विभिन्न समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्षद निधि से स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए राशि उपलब्ध करा दी गई है, लेकिन इसके बावजूद कई क्षेत्रों में आज भी अंधेरा पसरा हुआ है। इससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं वार्ड क्रमांक-1 की पार्षद अंजलि देवांगन ने नगर में लगातार बनी हुई बिजली समस्या को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कई बार बिजली विभाग का घेराव और शिकायतें किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है, जिससे आम जनता प्रभावित हो रही है।

प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने नगर की समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि प्रशासन और जनप्रतिनिधि गंभीरता नहीं दिखाते हैं तो कांग्रेस व्यापक जनआंदोलन के लिए बाध्य होगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button