जांजगीर चांपा की बड़ी खबर ,21 लाख लेकर लापता युवक सकुशल बरामद , सूत्र…

सूत्रों से बड़ी खबर | चांपा
बीते दिनों 21 लाख रुपये लेकर लापता युवक को लेकर प्रकाशित खबर के बाद अब मामले में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। सूत्रों के अनुसार, चांपा पुलिस एवं साइबर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि युवक की लोकेशन ट्रेस करने में साइबर टीम को अहम सफलता मिली, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने युवक को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।
कभी भी पुलिस कर सकती है मामले का खुलासा।
आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button