13 मार्च को किसानों को मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त

13 मार्च को किसानों को मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त

जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिले के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आगामी 13 मार्च 2026 को योजना की 22वीं किस्त जारी की जाएगी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा असम के गुवाहाटी से शाम लगभग 5 बजे देशभर के किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से राशि सीधे हस्तांतरित की जाएगी।

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले के लगभग 1 लाख 24 हजार किसान इस योजना से लाभान्वित होंगे। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत देश के लगभग 9.32 करोड़ किसानों के खातों में कुल 18,650 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी जाएगी।

जिले में इस अवसर पर पीएम किसान सम्मान दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। किसानों को कार्यक्रम से जोड़ने के लिए विभिन्न ग्राम पंचायतों में किसान बैठकों का आयोजन किया जाएगा तथा लाइव प्रसारण की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि किसान सीधे कार्यक्रम से जुड़ सकें।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है, जिससे उन्हें खेती के लिए बीज, खाद और अन्य आवश्यक सामग्री खरीदने में सहायता मिलती है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और खेती के खर्च में भी राहत मिलती है।

उप संचालक कृषि जांजगीर-चांपा श्री राकेश कुमार शर्मा ने किसानों से अपील की है कि जिन किसानों का ई-केवाईसी, आधार सीडिंग या फार्मर आईडी का कार्य लंबित है, वे जल्द से जल्द पूर्ण कर लें, ताकि किस्त मिलने में कोई बाधा न हो। इसके लिए किसान अपने नजदीकी चॉइस सेंटर, पीएम किसान सेंटर या कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

कृषि विभाग ने सभी पात्र किसानों से समय पर आवश्यक दस्तावेज पूर्ण कराने की अपील की है, ताकि 13 मार्च को जारी होने वाली किस्त का लाभ सभी किसानों को मिल सके।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button