चांपा में 26 जनवरी से श्रीमद्भगवत गीता ज्ञानयज्ञ का आयोजन

चांपा में 26 जनवरी से श्रीमद्भगवत गीता ज्ञानयज्ञ का आयोजन
जांजगीर-चांपा।
चांपा नगर में श्रीमद्भगवत गीता के सार एवं सुखमय जीवन के आधार विषय पर आध्यात्मिक ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह ज्ञानयज्ञ 26 जनवरी से 1 फरवरी तक प्रतिदिन सायं 4 बजे से 7 बजे तक लक्ष्मी टाइपिंग, हजारी गली, अम्बे रेसिडेंसी, चांपा में संपन्न होगा।
इस अवसर पर प्रख्यात राजयोगिनी तपस्विनी ब्रह्माकुमारी शशिप्रभा देवी (बिलासपुर) द्वारा श्रीमद्भगवत गीता के गूढ़ रहस्यों पर प्रवचन दिए जाएंगे। प्रवचनों के दौरान कर्म, अकर्म एवं विकर्म का बोध, ज्ञान योग, भक्ति योग, राजयोग, सृष्टि का आदि सत्य, कल्पवृक्ष कथा सहित सुख-शांतिपूर्ण जीवन जीने की विधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा।
इस आध्यात्मिक ज्ञानयज्ञ का आयोजन ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आध्यात्मिक कार्यक्रम का लाभ उठाएं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button