यह बजट देश की तरक्की वाला है ,क्युकी इस बजट में सभी के लिए कुछ न कुछ जरूर है–राम खुबानी

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को केन्द्रीय बजट 2025-26 पेश किया। इस बजट का आम आदमी से लेकर कार्पोरेट सेक्टर तक को बेसब्री से इंजतार था। इस बजट में केन्द्र सरकार ने महंगाई, टैक्स और मिडिल क्लास को लेकर अहम घोषणाएं की। बजट ने खासकर मध्यमवर्गीय परिवार को प्रभावित किया है साथ ही महिलाओं और युवाओं को विषेष सौगात दी है

छ.ग. चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष राम खुबवानी ने इस बजट की प्रसंशा करते हुए स्वागत किया और इस बजट को देश की तरक्की का बजट बताया है ।श्री खुबानी ने बजट के मुख्य बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया जिसमे 12 लाख तक की आय पर छूट, स्टैंडर्ड डिडक्शन को 75000 रुपये ही रखाना, पिछले 4 साल का आईटी रिटर्न एकसाथ कर सकने की सुविधा, एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए लोन 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड करना़, स्टार्टअप के लिए लोन 10 करोड़ से बढ़ाकर 20 करोड़, लोन देने के लिए कार्ड जारी करने, कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जुड़ी 36 दवाइओं को ड्यूटी फ्री करना, टीवी-मोबाइल, दवाएं, भारत में बने कपड़े, चमड़े के सामान और इलेक्ट्रिक कार को सस्ता करने, खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता के लिए 6 साल का मिशन तय करने, लेदर उद्योग स्कीम में 22 लाख नई नौकरी के लक्ष्य और भी बहुत कुछ दिया ही जो की देश की तरक्की में नया आयाम स्थापित करेगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button