पालड़ी खुर्द में षष्ठी कार्यक्रम में शामिल हुए जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा

img 20260308 wa02762623226947926798168 Console Corptech
img 20260308 wa02779222552213736201203 Console Corptech

पालड़ी खुर्द में षष्ठी कार्यक्रम में शामिल हुए जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा

सक्ती। जिला पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पालड़ी खुर्द में उपसरपंच राकेश पटेल के निवास पर आयोजित षष्ठी कार्यक्रम में जिला पंचायत सक्ती के सभापति आयुष शर्मा (अन्नपूर्णा बाराद्वार) शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने परिवार के नवजात शिशु को आशीर्वाद देते हुए परिवारजनों को शुभकामनाएं दीं।

सभापति आयुष शर्मा ने कहा कि ऐसे पारिवारिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने परिवार के सुख, समृद्धि और बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में ग्राम के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ षष्ठी कार्यक्रम संपन्न किया।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button