शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले सुरेन्द्र को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल


जांजगीर-चांपा पुलिस


शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को रिपोर्ट होने के चंद घंटे में किया गिरफ्तार चांपा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

आरोपी सुरेंद्र कश्यप उम्र 34 वर्ष निवासी हरदीहरि नवागढ़ जांजगीर चांपा

महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

विवरण इस प्रकार है कि आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर लगातार संपर्क बनाकर पहले नजदीकियां बढ़ाई  इसी बीच आरोपी द्वारा  पीड़िता का दैहिक शोषण करता रहा पीड़िता के द्वारा शादी करने बोलने पर टालमटोल करता रहा, की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना चांपा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

  महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी चांपा जेपी गुप्ता के नेतृत्व में तत्काल आरोपी की धरपकड़ हेतु रवाना किया जाकर आरोपी को पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ किया गया प्रारंभिक तौर पर आरोपी पुलिस टीम को गुमराह करता रहा बारीकी से पूछताछ करने पर पीड़िता को शादी का झांसा देकर दैहिक शारीरिक शोषण करने का अपराध घटित करना स्वीकार किए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button