crimeचाम्पाछत्तीसगढ़जांजगीरपुलिस

चांपा नगर में फिर हुई चाकूबाजी की घटना,

चांपा नगर में हुई चाकूबाजी की घटना,  बेलगाम अपराधी दे रहे घटना को अंजाम

चांपा। कोसा कांसा कंचन की नगरी कहे जाने वाले चांपा नगर को जैसे किसी की नजर सी लग गई है। यही वजह है कि नगर में आए दिन कुछ न कुछ अपराधिक गतिविधियों की हल चल  देखने को मिल रही है । नगर में आए दिन कही न कही अपराधियों के बुलंद हौसले के आगे सभी पस्त दिखाई दे रहे है तो वही ताजा मामला चांपा नगर के बस स्टैंड के निकल कर  आ रहा है जहां नया चांपा के एक व्यक्ति कोमल  को शंकर नगर के निवासी रोहित ने चाकू मारकर घायल कर दिया है । घटना में आसपास के लोगों की मदद से घायल को नगर के शासकीय अस्पताल बीडीएम लाया गया है जहां घायल का उपचार करते हुए दिल के ऊपर सीने में लंबा कट लगा होना पाया गया है। जिसमें घायल के सीने में  कई टांके लगाए गए है पता चला है कि अगर चाकू और थोड़ा तेजी से चलता तो सीने में घुसकर दिल तक छेद सकता था। बहरहाल मामला की सूचना पाकर पुलिस की सक्रियता से संज्ञान में लेते हुए पुलिस की कार्यवाही चालू कर दी है तो वही घटना को अंजाम देने वाले आरोपी रोहित सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं अगर की कार्यवाही जारी है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button