





















तिरंगे के रंग में रंगा जांजगीर, भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
जांजगीर, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर-चांपा द्वारा गुरुवार को जांजगीर नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत इस यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, प्रबुद्ध नागरिक और वरिष्ठजन शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कार्यकर्ताओं के उत्साह और भारत माता के जयघोष से पूरा नगर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नैला स्टेशन चौक (परशुराम चौक) से हुआ। यहां से भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पैदल निकले। यात्रा नेता जी चौक और कचहरी चौक होते हुए शहीद स्मारक चौक पहुंची। यहां वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ यात्रा का गरिमापूर्ण समापन हुआ।
भारत माता के जयघोष से गूंजा नगर
यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष लगाए। हाथों में लहराता तिरंगा और देशभक्ति के नारों से यात्रा का पूरा मार्ग गूंजता रहा। भाजपा नेताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। देश की स्वतंत्रता के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया है।
उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य वीर शहीदों के बलिदान को स्मरण करना और नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है। स्वतंत्रता लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और संघर्ष का परिणाम है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में अपना योगदान दे।
बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता हुए शामिल
तिरंगा यात्रा में भूपेंद्र सवन्नी, रामदेव कुमावत, भाजपा जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, कमलादेवी पाटले, सत्यलता मीरी, प्रशांत सिंह ठाकुर, अमर सुल्तानिया, लक्ष्मी चंद देवांगन, नंदिनी राजवाड़े, नंद चौधरी, रवि पाण्डेय,नारायण चंदेल, आशुतोष गोस्वामी, पंकज अग्रवाल, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, विकास शर्मा, हितेश यादव, आकाश सिंह, शिवचमन सिंह, दिनेश राठौर, अनिल शर्मा, पुष्पेंद्र नर्मलकर, देवव्रत उपाध्याय, प्रेमलता कौशिक, विक्की सिंह, अनुराग शुक्ला, सोनू यादव, चुन्नीलाल राठौर, प्रेम थवाईत, प्रदीप सोनी, राजू खान, शाहिद खान, प्रतिमा डहारे, शैल राठौर, रमेश सोनवानी, शिशुपाल सिंह राजपूत, सरपंच गेंदराम कुर्रे, छोटू यादव, गौतम यादव, नीलम सोनी, रुद्र सिंह, डॉ. धनेश्वरी जागृति, संतोष थवाईत, सुधीर गर्ग,विक्रांत बघेल, आदर्श पाण्डेय, देवव्रत देवांगन, अनीश सिंह, दिग्विजय सिंह, शैलेन्द्र देवांगन, लव देवांगन और सभापति राजकुमार साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा जिला संगठन की ओर से तिरंगा यात्रा में शामिल सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, वरिष्ठजनों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। संगठन ने कहा कि इस यात्रा ने जांजगीर नगर में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम की भावना को और मजबूत किया है। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आयोजित इस आयोजन से पूरे नगर में देशभक्ति का वातावरण निर्मित हुआ।




