Bussinesspoliticalखेलचाम्पाछत्तीसगढ़जांजगीरजांजगीरजांजगीर चांपा,देशभक्तिनगरपालिकापुलिसबिलासपुरभक्तिभाजपा,bjp,Janjgir champaमानवतारायपुरशिक्षासक्तीस्वास्थ विभाग

चांपा में भव्य तिरंगा यात्रा, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

img 20260813 wa07997338920564456865242 Console Corptech
शाहिद स्मारक में नगरवासी ने अर्पित की श्रद्धांजलि
img 20260813 wa07985036690870885544075 Console Corptech
img 20260813 wa08025254617247121053571 Console Corptech
img 20260813 wa0651432487853456280421 Console Corptech
शाहिद स्मारक पर श्रद्धाजलि देते हुए
img 20260813 1702406200806376929851104 Console Corptech
तिरंगा यात्रा में जवानों के साथ
img 20260813 1655222662698438230308735 Console Corptech
तिरंगे के साथ
img 20260813 163439140257399478513627 Console Corptech
तिरंगा यात्रा में शामिल नगर वासी
img 20260813 wa05931166130774447148360 Console Corptech

चांपा में भव्य तिरंगा यात्रा, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

चांपा। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व चांपा नगर में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बरपाली चौक से प्रारंभ हुई यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए थाना चौक स्थित शहीद स्मारक पहुंची, जहां वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ यात्रा का समापन हुआ।

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं नागरिक हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से नगर गूंज उठा। तिरंगा यात्रा का नगरवासियों ने जगह-जगह उत्साहपूर्वक स्वागत किया और यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा कर देशभक्ति की भावना का अभिनंदन किया। कई स्थानों पर लोगों ने तिरंगे के साथ निकली यात्रा का स्वागत करते हुए फूल बरसाए, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण नजर आया।

यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, उपाध्यक्ष अमरजीत खटकर, सलीम मेमन, संतोष जबल, अखिलेश कोमल पाण्डेय, अंबेश जांगड़े,लक्ष्मी चंद देवांगन,मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत, अमर सुल्तानिया, लव देवांगन, सभापति राजकुमार साहू, गेंदराम कुर्रे, दिग्विजय सिंह, डॉ. धनेश्वरी जागृति, जिलामंत्री देवव्रत देवांगन, भाजयुमो महामंत्री आदर्श पाण्डेय, गौतम यादव, शिशुपाल सिंह राजपूत, मुकेश जायसवाल, नरेंद्र ताम्रकार, किशोर मोदी, राम खूबवानी, राजेंद्र तिवारी, रुद्र सिंह, पुष्पा अनीश सिंह,गीता सूर्यप्रकाश कंसारी, टीकम कंसारी, सांसद प्रतिनिधि योगेश अग्रवाल, एल्डरमैन गौतम यादव, सुधीर गर्ग, महावीर सोनी, विनय अग्रवाल, आशुतोष सोनी, राजेश थावानी, शैलेन्द्र देवांगन, मंगल चंद देवांगन, संजय सोनी, गिरीश मोदी,मोनी मिश्रा,दीपक अग्रवाल, संजीव विश्वकर्मा, अशोक देवांगन, महेंद्र तिवारी, संत सोनंत, श्वेता श्रीवास, पवन पाठक, महाराजा सीताराम गुहा, विक्रांत बघेल, विनय बघेल, रामभल्ला सोनी,गोपी बरेठ,कौशल अग्रवाल और प्रदीप यादव सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

img 20260814 wa04832259070612680274309 Console Corptech
img 20260814 wa04846510908361872184792 Console Corptech
तिरंगा यात्रा में शामिल हुए स्कूली छात्र छात्राएं



शहीद स्मारक पर वीरों को किया नमन

नगर भ्रमण के बाद तिरंगा यात्रा थाना चौक स्थित शहीद स्मारक पहुंची। यहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

आयोजकों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के बलिदान को याद करने के साथ युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व निकली इस भव्य तिरंगा यात्रा में जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा और भारत माता के जयघोष ने पूरे चांपा नगर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button