


नव पदस्थ चांपा एसडीएम शशि चौधरी का हुआ आत्मीय स्वागत
चांपा। नव पदस्थ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चांपा शशि चौधरी ने पदभार ग्रहण करने के बाद प्रशासनिक कार्यों की शुरुआत की। इस अवसर पर सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर एवं जिला संयोजक राजीव नयन शुक्ला के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एसडीएम शशि चौधरी से सौजन्य भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
इस दौरान संघ के प्रतिनिधियों ने नव पदस्थ एसडीएम को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की। वहीं एसडीएम शशि चौधरी ने भी प्रतिनिधिमंडल से परिचय प्राप्त करते हुए शिक्षा एवं शिक्षक हितों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा की।
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि नव पदस्थ एसडीएम के नेतृत्व में क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में सकारात्मक कार्य होने की उम्मीद है। इस अवसर पर संघ के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे।




