ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत, GRP चौकी चांपा ने जारी की सूचना

ब्रेकिंग न्यूज़

ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत, GRP चौकी चांपा ने जारी की सूचना

मृतक की उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष, परिजनों की तलाश में जुटी रेलवे पुलिस

चांपा। ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की कटकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष बताई जा रही है। घटना के संबंध में जीआरपी चौकी चांपा में मर्ग क्रमांक 69/26, धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले की जांच जीआरपी चौकी चांपा द्वारा की जा रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। रेलवे पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों एवं पहचान संबंधी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

जीआरपी चौकी चांपा ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो या उसके परिजनों को पहचानते हों, तो तत्काल नीचे दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सूचना दें।

पहचान बताने के लिए संपर्क करें

6267492647

जीआरपी चौकी चांपा

आपकी एक छोटी सी सूचना किसी परिवार को उनके बिछड़े हुए सदस्य तक पहुंचाने में मददगार हो सकती है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button