पेंशनधारी कल्याण संघ की बैठक 24 मई को सारागांव में

पेंशनधारी कल्याण संघ की बैठक 24 मई को सारागांव में

छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ संयुक्त तहसील चाम्पा, सारागांव, बम्हनीडीह की बैठक मां गायत्री उ. मा. विद्यालय सारागांव में दिनांक 24 मई 2025 दिन शनिवार को सुबह 9 बजे से आयोजित की गई है।

बैठक में 80 वर्ष पूर्ण करने वाले पेंशनरों एवं नवीन सदस्यों का सम्मान किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ संयुक्त तहसील चाम्पा, सारागांव, बम्हनीडीह के अध्यक्ष बालमुकुंद चतुर्वेदी, कार्यवाहक अध्यक्ष नंद कुमार राठौर, गेंदराम डड़सेना, तिजेंद्र तिवारी, प्रवक्ता रामकुमार राठौर ने सभी पेंशनरों को बैठक में शामिल होने की अपील की है।

उक्त जानकारी बालमुकुंद चतुर्वेदी ,छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ संयुक्त तहसील चाम्पा, सारागांव, बम्हनीडीह ने दी है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button