छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ के जांजगीर-चांपा जिलाध्यक्ष बने रितेश मोदी, पदाधिकारियों ने किया सम्मानित

img 20260709 wa0473656230583245305339 Console Corptech
img 20260709 wa04702607710385297653405 Console Corptech
जिलाध्यक्ष बनाए गए रितेश मोदी

छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ के जांजगीर-चांपा जिलाध्यक्ष बने रितेश मोदी, पदाधिकारियों ने किया सम्मानित

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन बरड़वा स्थित अंबेडकर भवन में आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथियों एवं संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में चांपा निवासी रितेश मोदी को जांजगीर-चांपा जिले का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

नियुक्ति की घोषणा के बाद मंच पर मौजूद अतिथियों एवं संघ के पदाधिकारियों ने रितेश मोदी को फूल-माला पहनाकर एवं नियुक्ति पत्र सौंपकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन जिले में और अधिक सशक्त होगा तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगा। साथ ही पत्रकारों के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाकर उन्हें न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

रितेश मोदी को जिलाध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही उनके समर्थकों, शुभचिंतकों एवं साथी पत्रकारों में खुशी का माहौल देखा गया। नियुक्ति के बाद उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। संगठन के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ जांजगीर-चांपा जिले में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा और पत्रकारों के हितों के लिए मजबूती से कार्य करेगा।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button