12वीं राज्य स्तरीय यूसीमास प्रतियोगिता का रायपुर में हुआ आयोजन ,जांजगीर चांपा के बच्चों ने मारी बाजी

img 20260106 wa06802368671081122026668 Console Corptech

जांजगीर-चांपा | शिक्षा समाचार
यूसीमास हेड ऑफिस द्वारा आयोजित 12वीं राज्य स्तरीय यूसीमास प्रतियोगिता का आयोजन 4 जनवरी 2026 (रविवार) को श्रीराम मंदिर स्थित महर्षि वाल्मीकि उत्सव भवन, रायपुर में किया गया। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य से लगभग एक हजार बच्चों ने सहभागिता की।
जांजगीर-चांपा जिले से यूसीमास सदर बाजार सेंटर, चांपा एवं लिंक रोड सेंटर, लोटस पब्लिक स्कूल जांजगीर (संचालक – संतोष धामेचा) से कुल 115 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। बीते दो महीनों की कठिन प्रैक्टिस के बाद बच्चों ने 8 मिनट में गणित के 200 प्रश्न हल कर अपनी असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सभी को हैरान कर दिया।
प्रतियोगिता में जांजगीर-चांपा के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की और जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया।
प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे—
चैंपियन ट्रॉफी:
योगिता साहू, आगमन अग्रवाल
फर्स्ट रनर-अप ट्रॉफी:
नींव हिंदुजा, किरत आहूजा, मृत्युंजय गरहेवाल, अंशिका श्रॉफ, प्रशांत सोनी, पार्थ साहू
सेकेंड रनर-अप ट्रॉफी:
आहना मरचट्टीवार, नव्या हिंदुजा, मो. हाकिम हसन
थर्ड रनर-अप ट्रॉफी:
नव्य हिंदुजा, शौर्य सोनी, प्रेरणा झा, काव्या कश्यप, चित्रर्ती भारद्वाज, तन्मय अग्रवाल, गुंजन गौतम
फोर्थ रनर-अप ट्रॉफी:
नायरा हिंदुजा, आलोक सोनी, चंचल पाटले, रीवान लहरे, लक्ष्य अग्रवाल
फिफ्थ रनर-अप ट्रॉफी:
प्रियांशु चंद्रा, अक्षिता कोरी, प्रियांशु मिरी, नव्या सोनी, श्रेयांशी खालखो, अंकिता राठौर
इस अवसर पर 21 बच्चों को यूसीमास ग्रेजुएट बनने पर मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही अन्य सभी प्रतिभागी बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेरिट एवं पार्टिसिपेशन ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
इन नन्हे बच्चों ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर यह उपलब्धि हासिल कर जांजगीर-चांपा जिले को गौरवान्वित किया है।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button