चाम्पाछत्तीसगढ़जांजगीर चांपा,मौत

Breaking news …प्रकाश इंडस्ट्रीज चांपा में हादसा, मजदूर की मौत

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

प्रकाश इंडस्ट्रीज चांपा में हादसा, मजदूर की मौत

चांपा। प्रकाश इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, चांपा में कार्य के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद प्लांट परिसर में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गोरेलाल कंवर (42 वर्ष) निवासी ग्राम कुम्हारी खुर्द के रूप में हुई है। वह इलेक्ट्रिकल फील्ड में कार्यरत था और ठेकेदार श्याम लाल साहू के अधीन काम कर रहा था।

बताया जा रहा है कि दोपहर लगभग 1 से 1:30 बजे के बीच गोरेलाल करीब 8 फीट की ऊंचाई पर चढ़कर एक स्ट्रक्चर के एंगल की कटाई कर रहा था। इसी दौरान एंगल और मजदूर दोनों अचानक नीचे गिर गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद प्लांट प्रबंधन द्वारा घायल मजदूर को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल जांजगीर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में मृतक के परिजनों का इंतजार किया जा रहा है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम सहित अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग एवं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। मजदूर की असमय मौत से उसके परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button