थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम भटली में शराब पीकर दो लोगों की हुए मौत के मामले में पुलिस ने किया खुलासा

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech


जांजगीर-चांपा पुलिस


थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम भटली में शराब पीकर दो लोगों की हुए मौत के मामले में पुलिस ने किया खुलासा

⏺️ आरोपी रामगोपाल खूंटे द्वारा शराब में जहर मिलाकर दिया था घटना को अंजाम

⏺आरोपी रामगोपाल खूंटे उम्र 34 साल निवासी भठली थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा

⏺आरोपी के विरूद्ध धारा  103 BNS के तहत कार्यवाही किया कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया*

  मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम भटली निवासी मृतक सीताराम लहरें उम्र 65 साल एवं मृतक रोहित कुमार तेंदुलकर  उम्र 25 वर्ष का शराब पीने से दिनांक  06.03.2025 को दोनों का मौत हो जाने से थाना नवागढ़ में मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया था।

शराब सेवन से हुए मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए *श्री विवेक शुक्ला (Ips) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन में मर्ग प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही थी। इसी क्रम में डाक्टर साहब से पीएम रिपोर्ट प्राप्त किया गया जिसमें डाक्टर साहब द्वारा कीटनाशक जहर होना लेख जाने से मर्ग जांच दौरान गवाहों का कथन लिया गया जिनके द्वारा बताया कि पूर्व में आरोपी रामगोपाल खूंटे के द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर सुंदरलाल कुर्रे को वाद विवाद करते हुए जान से मारने की धमकी दिया था। दिनांक 06.03.2025 के शाम 6:00 बजे रामगोपाल खूंटे शराब के नशे में शराब में जहर मिलाकर सुंदरलाल कुर्रे के घर शराब को लेकर गया था, और सुंदर लाल कुर्रे को शराब पीने के लिए दे रहा था किन्तु।उनके द्वारा शराब की शीशी का सील खुला हुआ और शराब गंदा दिखाई दे रहा है कहकर शराब पीने से मना करने पर पास में बैठे सीताराम लहरें और रोहित कुमार तेंदुलकर को शराब पीने के लिए दे दिया शराब पीने के बाद दोनों का तबियत खराब होने पर ईलाज कराने के लिए अस्पताल लेकर गए थे जहां दोनों का मृत्यु होना पाए जाने पर थाना नवागढ़ में मर्ग जांच पर से अपराध क्रमांक 152/25  धारा   103 BNS कायम कर विवेचना कार्यवाही में विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में एवं DSP श्री जितेंद्र खूंटे के नेतृत्व में आरोपी रामगोपाल खूंटे निवासी भठली थाना नवागढ़ को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना घटित करना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 03.04.2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

⏺ उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक पारस पटेल थाना प्रभारी नवागढ़ और थाना नवागढ़ स्टॉप  का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button