सरकार की अनदेखी पर बवाल — गांधी मूर्ति के सामने विधायक का सत्याग्रह

पुलिस और कांग्रेसियों के बीच हुई झड़प
सत्याग्रह आंदोलन में बैठे विधायक एवं अन्य

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | जांजगीर-चांपा

सरकार की अनदेखी पर बवाल — गांधी मूर्ति के सामने विधायक का सत्याग्रह

जांजगीर-चांपा। जिले में जनहित के मुद्दों को लेकर सियासत गरमा गई है। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी मूर्ति के सामने कांग्रेस विधायकों ने आज सत्याग्रह (अनशन) शुरू कर दिया है। इस आंदोलन में जांजगीर-चांपा विधानसभा के विधायक व्यास कश्यप, अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह और जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ,जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद हैं।

जनहित के मुद्दों पर अनशन
विधायक सरकार की कथित अनदेखी और जनकल्याणकारी योजनाओं में अनियमितताओं के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। उनका आरोप है कि आम जनता को योजनाओं का लाभ सही तरीके से नहीं मिल रहा और प्रशासन स्तर पर लगातार लापरवाही बरती जा रही है।

गांधी मूर्ति स्थल बना आंदोलन का केंद्र
कलेक्ट्रेट के सामने गांधी मूर्ति स्थल पर चल रहे इस सत्याग्रह में कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, बूथ व सेक्टर स्तर के कार्यकर्ता भी शामिल हुए हैं। सुबह से ही मौके पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी, जिससे इलाके में हलचल बढ़ गई है।

हक की लड़ाई सड़क पर
विधायकों का कहना है कि यह आंदोलन जनता के अधिकारों की लड़ाई है। जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सत्याग्रह शांतिपूर्ण रहेगा, लेकिन मुद्दों पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

प्रशासन अलर्ट
धरना-प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क है। कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

अब देखना होगा कि इस आंदोलन का सरकार और प्रशासन पर क्या असर पड़ता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button