भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक के रूप में कार्तिकेश्वर स्वर्णकार की नियुक्ति

जांजगीर-चांपा // राजनीतिक समाचार

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक के रूप में कार्तिकेश्वर स्वर्णकार की नियुक्ति के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला जारी है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव द्वारा मंगलवार को विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सह-संयोजकों की घोषणा की गई, जिसमें चांपा के कार्तिकेश्वर स्वर्णकार को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले कार्तिकेश्वर स्वर्णकार प्रदेश सह-संयोजक के रूप में कार्यरत थे। प्रकोष्ठ के संयोजक प्रदीप सिंह के साथ मिलकर उन्होंने प्रदेशभर में संगठन को सक्रिय रखने में अहम भूमिका निभाई, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें पदोन्नत कर प्रदेश संयोजक का दायित्व प्रदान किया गया है।

संगठनात्मक सक्रियता और जनसंपर्क के लिए पहचाने जाने वाले स्वर्णकार छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति के बाद भाजपा, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं, वहीं प्रदेशभर से पार्टी कार्यकर्ता उन्हें मोबाइल फोन के माध्यम से भी शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं।

कार्तिकेश्वर स्वर्णकार ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button